Latest News

बांग्लादेश एजेंट से लेकर बेचने वाले तीन गिरफ्तार
ठाणे : बांग्लादेश से दो हजार के जाली नोट को लाकर मुंबई, ठाणे में चलाने वाले तीन लोगों को मुंब्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जौन कुमार छुन्नूलाल, मोहमद शराजुद्दीन तथा जावेद अहमद के पास से 15 लाख 76 हजार मूल्य के दो हजार रुपये की नोट बरामद हुए हैं। सभी को 5 अप्रैल तक की पुलिस हिरासत में रखा गया है। बताया गया है कि पकड़े गए जौन कुमार तथा मोहम्मद किसी बंगलादेशी एजेंट के संपर्क में हैं और वही उनको फर्जी नोट देता था।
पुलिस के अनुसार साढ़े तीन लाख मूल्य के असली दो हजार के नोट के बदले उन्हें 15 लाख मूल्य के फर्जी नोट मिले थे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश में है कि कही उन नोटों का उपयोग चुनाव के वक्त मतदाताओं को बांटने के लिए तो नहीं किया जाना था। पुलिस आरोपियों से संपर्क में रहने वाले बांग्लादेशी एजेंट का भी पता लगाने में जुटी है। आशंका है कि पकड़े गए लोग पिछले कुछ समय से फर्जी नोटों के कारोबार में सक्रिय हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement