मुंबई : रविवार को मंत्रालय परिसर में किसान ने की आत्महत्या की कोशिश
मुंबई : रविवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे के ध्वजारोहण के तुरंत बाद मंत्रालय परिसर में एक किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार ध्वजारोहण के बाद सीएम ठाकरे का काफिला जैसे ही मंत्रालय परिसर के बाहर निकला, वैसे ही वहां मौजूद एक किसान ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। जिसे तत्परता दिखाते हुए वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे मरीन लाइन पुलिस के हवाले कर दिया जहां उससे पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान का नाम सुनील गुजर है, जो जलगांव जिले का रहने वाला है। किसान मक्का और सोयाबीन की फसल में आ रही दिक्कत से बहुत परेशान था। इसलिए उसने मंत्रालय आकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.