जन आशीर्वाद यात्रा के कारण बढ़ेगा कोरोना! - अजीत पवार
मुंबई, केंद्र में मंत्री पद मिलने के बाद राज्य के ४ मंत्रियों ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। राकांपा नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भाजपा के चारों मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा पर जमकर निशाना साधा है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा है कि जिन-जिन जगहों पर भाजपा के चारों केंद्रीय मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा पर गए थे, उन-उन जगहों पर कोरोना का प्रकोप बढ़ेगा। कल पुणे में मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने उक्त बातें कहीं। भाजपा मंत्रियों के जन आशीर्वाद यात्रा पर निशाना साधते हुए पवार ने केंद्र सरकार पर भी जमकर टिप्पणी की। देश में सभी राज्यों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर को गंभीरता से लेने के लिए केंद्र सरकार ने कहा है, इसके लिए ध्यान दो-ध्यान दो बार-बार केंद्र सरकार राज्यों को कह रही है, वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार अपने नए मंत्रियों को जन आशीर्वाद यात्रा निकालने को कह रही है। इस यात्रा के कारण फटका अवश्य लगनेवाला है। जहां-जहां पर जन आशीर्वाद यात्रा गई है, वहां-वहां पर कोरोना बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है, ऐसा भी अजीत पवार ने कहा। कोरोना अभी गया नही है, सावधानी बरतो, ऐसा केंद्र सरकार कह रही है। लेकिन चार नए मंत्रियों को यात्रा निकालने के लिए कहा जा रहा है इसका क्या? इसका कौन जवाबदार होगा? ऐसा सवाल पवार ने उपस्थित किया।