पुलिस की चतुराई से बची निराश प्रेमी की जान
वसई, प्रेम में असफल एक निराश प्रेमी ने एक ऊंची पहाड़ी से कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते ही पुलिस की चालाकी और चतुराई से प्रेमी युवक को बचा लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार की सुबह ११ बजे मीरा-भायंदर वसई-विरार के एडिशनल आयुक्त एस. जयकुमार को सूचना मिली कि वसई के भागवत टेकरी से एक युवक आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है। एडिशनल कमिश्नर ने इसकी सूचना वालीव पुलिस को दी। वालीव पुलिस के पुलिस अधिकारी सचिन बलिद और बालाजी गायकवाड़ घटना स्थल पर पहुंच गए। एक पुलिस अधिकारी ने बड़ी चतुराई से युवक को फोन पर व्यस्त रखा। वहीं दूसरे पुलिस अधिकारी ने २,५०० ऊंची पहाड़ी पर चढ़ कर युवक को बचा लिया। पुलिस की पूछताछ में २७ वर्षीय युवक ने बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता था। वह दोनों शादी करने वाले थे परंतु कोरोना काल की वजह से उनकी शादी पोस्टपोंड हो रही थी, जिसके कारण युवती ने दूसरी शादी कर ली। प्रेम में असफल होने के कारण वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। वालीव पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वैâलाश बर्वे ने बताया कि २७ वर्षीय युवक मुंबई का निवासी है। वसई इलाके में उसकी एक कंपनी है। युवक वसई में रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। प्रेम में असफल होने के कारण वह खुदकुशी करने जा रहा था।