Latest News

बता दें कि पंजाब ने सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में नाटकीय अंदाज में वापसी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 14 रन से हरा दिया था. मैच के 13 वें ओवर में एक नाटकीय घटना देखने को मिला जब अश्विन ने बिना गेंद फेंके ही नॉन स्ट्राइकिंग छोर पर खड़े जोस बटलर को रन आउट करके मांकडिंग विवाद को हवा दे दिया.

क्या है मांकडिंग

मैच में दूसरे छोर पर खड़ा बल्लेबाज अगर गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले क्रीज से बाहर निकल आए तो उसे रन आउट करने को मांकडिंग कहते हैं. दरअसल क्रिकेटर वीनू मांकड़ ने सबसे पहले 13 दिसंबर 1947 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बल्लेबाज बिल ब्राउन को इसी तरह रन आउट किया था. हालांकि, मांकड़ ने ब्राउन को आउट करने से पहले चेतावनी भी दी थी.

मांकडिंग पर बहस

भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को इस बात पर भी ऐतराज है कि इसे मांकडिंग क्यों कहा जाता है. गावस्कर बार-बार कहते आये हैं, ‘‘बिल ब्राउन आउट हुए थे तो इसे मांकडिंग क्यों कहते हैं, ब्राउंड क्यों नहीं?’’


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement