Latest News

ठाणे, ठाणे शहर को अब अतिरिक्त १०० एमएलडी पानी की आपूर्ति बारवी डैम से होगी क्योंकि जल संसाधन मंत्री जयंत पाटील ने ठाणे मनपा और ठाणे शहर को पुन: १०० एमएलडी पानी मुहैया करवाने का कोटा दिया। इस जलापूर्ति से ठाणे शहर में पानी पर पंचायत नहीं होगी और ठाणेकरों की समस्या का अंत होगा।
बता दें कि बारवी डैम से ठाणे जिले की मनपा, नगरपालिकाओं, गांवों आदि को एमआईडीसी, स्टेम प्राधिकरण, एमजीपी आदि एजेंसियों के माध्यम से १,७०० से १,८०० एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसी के तहत ठाणे मनपा को भी बारवी डैम १०० एमएलडी जालपूर्ति का कोटा प्राप्त है, किंतु २०१८ में राज्य सरकार के एक निर्णयानुसार ठाणे मनपा का कोटा हटा दिया गया और इसी वजह से ठाणे मनपा को अतिरिक्त जलापूर्ति नहीं मिल रही थी। सोमवार को जल संसाधन मंत्री जयंत पाटील के समक्ष ठाणे मनपा आयुक्त डॉ. बिपिन शर्मा ने उक्त मुद्दा उठाया, जिस पर हल के रूप में मंत्री पाटील ने पुन: ठाणे मनपा को १०० एमएलडी जलापूर्ति का वचन दिया। इस बैठक में नगरविकास मंत्री व ठाणे जिला पालकमंत्री एकनाथ शिंदे, गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड भी उपस्थित थे।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement