Latest News

   देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी के साथ राज ठाकरे के नए निवास पर पहुंचे उन्हें बधाई दी आने वाले बीएमसी चुनाव देखते  हुए अटकलों का बाजार हुआ गर्म राजनीतिक गलियारों में अगले साल की शुरुआत में महत्वपूर्ण बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच संभावित गठजोड़ की अटकलें भी तेज हो गई हैं। राज ठाकरे के घर पहुंचे फडणवीस करीब डेढ़ घंटे तक रहे और लंच भी किया।

फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता ने मध्य मुंबई के दादर में राज ठाकरे, उनकी पत्नी शर्मिला के नए आवास 'शिवतीर्थ' में मुलाकात की। इन चारों को मनसे अध्यक्ष के घर की बालकनी में बातें करते देखा गया। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात को बीजेपी के पदाधिकारियों ने एक सौहार्दपूर्ण और पारिवारिक मीटिंग बताया है वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुंबई निकाय चुनाव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है।

बता दें कि 2014 और 2019 के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान फडणवीस ने राज ठाकरे के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखा था। 2017 के बीएमसी चुनावों में बीजेपी ने मुंबई में शिवसेना गढ़ में 82 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि, शिवसेना ने 84 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी। भाजपा अब शिवसेना पर स्पष्ट बढ़त हासिल करना चाहती है, जो पिछले तीन दशकों से नगर निकाय पर कब्जा जमाए हुई है।

पिछले बीएमसी चुनाव में कांग्रेस 31 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई थी जबकि एनसीपी और एमएनएस को क्रमश 9 और 7 सीटें मिली थीं। एक साल बाद मनसे के सात में से छह पार्षद शिवसेना में शामिल हो गए जिससे पार्टी को बीजेपी पर बढ़त मिल गई। राज ठाकरे 6 नवंबर को अपने जिस नए घर में शिफ्ट किए हैं वो उनके पुराने घर शकृष्ण कुंज

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement