Latest News

   पुलिस ने बताया कि मुंबई में लालबाग इलाके में रहने देवेंद्र बाफना की ज्वैलरी की शॉप है। देवेंद्र बाफना ने घर में पेंटिंग और फर्नीचर का काम करने के लिए कारीगरों को बुलाया था। देवेंद्र बाफना ने पेंटिंग के लिए राजू शेख नाम के व्यक्ति को बुलाया था। पेंटिंग का काम करते समय राजू ने दीवार का एक हिस्सा खोखला था। जिसमें सीक्रेट लॉकर था। राजू ने लकड़ी के टुकड़े से उसे तोड़ने की का प्रयास किया लेकन वह सफल नहीं हो पाया।

इसके बाद इस बात की जानकारी राजू शेख ने अपने पिता ताहिर शेख को दी। इसके बाद दोनों बाप-बेटों ने मिलकर दिवार के उस हिस्से को तोड़ने का प्रयास किया। फिर भी वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद ताहिर शेख ने घर में फर्नीचर का काम करने वाले बजरंग शर्मा से संपर्क किया। बजरंग शर्मा ने दीवार में छेद किया जहां उन्हें सोने के जेवरों से भरा डिब्बा निकला लिया। इन गहनों को तीनों ने आपस में बांट लिया।

मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, जब देवेंद्र बाफना की मां राजस्थान से लौटीं तो उन्होंने देखा कि कुछ जेवर कम हैं। इसके बाद देवेंद्र बाफना ने आरोपियों के खिलाफ काला चौकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए जेवर बरामद कर लिए।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement