Latest News

   ईडी की कार्रवाई हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है. ईडी के सूत्रों के अनुसार, मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड भगोड़ा गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम पूर्व एजेंसी को कुछ स्वतंत्र खुफिया सूचनाएं मिली हैं. सूत्रों ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग रोधी एजेंसी मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े हवाला, जबरन वसूली अवैध संपत्ति सौदों से संबंधित सबूतों की तलाश कर रही है. उन्होंने कहा कि इन संदिग्ध सौदों के कुछ राजनीतिक संबंध भी एजेंसी के रडार पर हैं. सूत्रों का कहना है कि अंडरवर्ल्ड के कुछ भगोड़ों राजनेताओं की भी जांच चल रही है. जांच एजेंसी द्वारा इकबाल मिर्ची की अचल संपत्ति को जब्त करने के बाद इसे अंडरवर्ल्ड पर एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement