Latest News

   महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी आज सुबह उनके घर पहुंची और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े मनी लॉंन्‍ड्रिंग के एक मामले में उनसे पूछताछ की।

  आपको बता दें कि ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में छापेमारी की थी। ईडी ने 10 स्थानों पर छापेमारी की थी जिसमें 1993 के बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, भाई इकबाल कासकर और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिसर शमिल था।

इकबाल कासकर पहले से जेल में है जिसे एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। ईडी ने पार्कर के बेटे से भी पूछताछ की थी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement