Latest News

   सड़क किनारे रहने वाले बच्चों को स्कूल ऑन व्हील के तहत शिक्षा दी जाएगी। जिसे चलता फिरता क्लास रूम भी कहा जा रहा है। यह शिक्षा पूरी तरह निशुल्क रहेगी। स्कूल ऑन वील्ज़ में बच्चों की पढ़ाई के लिए सारी चीज़ों का बंदोबस्त किया गया है साथ ही सारी आधुनिक सुविधाएं भी इस स्कूल में दी गयी है। यह मुहिम यूथ विद ए मिशन संस्था द्वारा शुरू की गयी है।

संस्था की मुंबई यूनिट ने शहर के बेघर समुदायों की जरूरतों और सेवा करने के लिए यह मुहिम शुरू की है। इस युग में बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए आधुनिक तकनीक और कंप्यूटर शिक्षा सब से ज़रूरी है।

इसलिए अब यह स्कूल ऑन वील्ज़ में कंप्यूटर की सुविधा भी लगाई गई और बेघर समुदायों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। स्कूल ऑन व्हील को एक बस में विकसित किया गया है। यह बस शहर के अलग अलग हिस्सों में फुटपाथ पर रह रहे बच्चों को शिक्षा देने में मदद करेगी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement