Latest News

  कांग्रेस द्वारा उदयपुर में आयोजीत नवसंकल्प शिबिर में एक व्यक्ति एक पद की नीति तय की गई. जिस पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस द्वारा अमल करने की शुरूआत की गई है और इस नीति के चलते प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री नसीम खान को मुंबई कांग्रेस की प्रचार समिती के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पडा है.उल्लेखनीय है कि, पूर्व मंत्री नसीम खान के पास प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस की प्रचार समिती के अध्यक्ष ऐसे दो पदों का जिम्मा था, लेकिन कांग्रेस द्वारा तय की गई नई नीति के चलते कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एच. के. पाटील की उपस्थिति में मुंबई कांग्रेस की बैठक के दौरान नसीम खान के इस्तीफे की घोषणा की गई.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement