Latest News

सोनम की शादी बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हुई थी। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के जन्म के बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक निजी अस्पताल में सोनम की डिलीवरी हुई और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। अब ऐसे में नाना अपनी ख़ुशी जाहिर न करे ऐसा होना तो संभव ही नहीं है। अब अनिल कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया है और अपने नाना बनने की ख़ुशी को लोगों के साथ शेयर किया है।

सोनम कपूर के पिता एक्टर अनिल कपूर नाना बनने की खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। नाती के जन्म के बाद ही अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ अपनी खुशी साझा की। इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि पहली बार नाना बनकर अनिल इस वक्त बेहद खुश हैं।

अनिल कपूर ने पोस्ट में लिखा, 'हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 20 अगस्त, 2022 को हमारे परिवार में एक नए महेमान की एंट्री हुई है। सोनम और आनंद आहूजा को एक स्वस्थ्य बेटे के माता-पिता बनें। हमारा दिल इस वक्त गर्व और खुशियां से भरा हुआ है।' इस पोस्ट के नीचे अनिल ने पूरे परिवार का नाम लिखा है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इंस्ट्राग्राम पर एक स्टेटमेंट साझा किया है। इसमें लिखा है- 20.08.2022 को हमने अपने सुंदर बच्चे का वेलकम किया। सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को हमारा धन्यावाद, जिन्होंने इस जर्नी में हमारा साथ निभाया। यह केवल शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदलने वाला है

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement