बड़बोले कमाल राशिद खान KRK अपने विवादित बयान के लिए गिरफ्तार 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दरअसल, 2020 में कमाल राशिद खान ने अभिनेता ऋषि कपूर और इरफ़ान खान के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट किया था। इस मामले में उनके खिलाफ FIR रजिस्टर्ड की गई थी। एक बातचीत में एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था, हमार दोनों दिवंगत अभिनेताओं के खिलाफ विवादित कमेंट करने के मामले में कमा राशिद खान के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 294 ( सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्यों या शब्दों का इस्तेमाल करने की सजा) के अंतर्गत FIR दर्ज कर ली है।
पिछले दिनों केआरके उस वक्त खूब चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को उनके पति विराट कोहली (Virat Kohli) के डिप्रेशन जिम्मेदार बताया था। दरअसल, विराट ने मीडिया में यह बात स्वीकार की थी कि वे मानसिक रूप से खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं। इस पर केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा था कि विराट को एक एक्ट्रेस से शादी करने के बाद डिप्रेशन की समस्या मिली है। हालांकि, जब इस ट्वीट के लिए उनकी आलोचना हुई तो उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था।
कमाल राशिद खान ने अपने करियर में तीन फिल्मों सितम मुन्ना पांडे बेरोजगार (भोजपुरी) और देशद्रोही को प्रोड्यूस किया है। इनमें से देशद्रोही में उन्होंने बतौर लीड एक्टर काम किया था। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म एक विलेन में उन्होंने गेस्ट अपीयरेंस दिया था। अपने विवादित ट्वीट्स के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले केआरके को कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो
बिग बॉस' के तीसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट भी देखा जा चुका है। शो में वे महज 18 दिन ठहर पाए थे। लेकिन इस अवधि में उन्होंने खूब कंट्रोवर्सी बटोरी थी।