Latest News

 भारतीय मूल के ऋषि सुनक इतिहास रचते हुए यूके के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. ऋषि सुनक ने पेनी मोरडॉन्ट को मात देते हुए चुनाव में जीत हासिल की है. ऋषि सुनक को 180 से ज्यादा सांसदों ने समर्थन दिया, जबकि पेनी मोरडॉन्ट समर्थन में काफी पीछे रह गईं

बता दें कि 45 दिनों तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रहीं लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद एक बार फिर चुनाव कराए गए थे, जिसमें शुरू से ही ऋषि सुनक को मजबूत दावेदार माना जा रहा था.

सोमवार को पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन भी प्रधानमंत्री बनने की दौड़ से खुद ही बाहर हो गए, जिसके बाद यह तय हो गया था कि अब चुनाव ऋषि सुनक के ही पाले में चला गया है. ब्रिटेन की राजनीति के लिए भी यह बड़ा दिन है, क्योंकि पिछले तीन महीने में ही ऋषि सुनक ऐसे तीसरे शख्स हैं, जो देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.

सबसे पहले बोरिस जॉनसन ने अपना इस्तीफा दिया था, जिसके बाद लिज ट्रस ऋषि सुनक को चुनाव हराकर कुर्सी पर बैठ गई थीं. हालांकि, उन्हें भी ज्यादा दिन सत्ता नसीब नहीं हुई और 45 दिनों में ही इस्तीफा देना पड़ गया. उसके बाद से ही एक बार फिर ऋषि सुनक रेस में शामिल हुए और इस बार उन्हें जीत भी मिल गई.भारत के लिए ऋषि सुनक का जीतना किसी दिवाली गिफ्ट से कम नहीं है.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement