मुंबई एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली स्पाइसजेट के इंजन में आई खराबी
कोलकाता एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइस जेट की उड़ान संख्या SG670 को एक इंजन में खराबी आने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई और 23.38 बजे पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति हटा ली गई।मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद विमान कोलकाता पहुंच ही रहा था कि अचानक इंजन में खराबी आ गई। पायलट ने इंजन में खराबी की सूचना दी हवाई अड्डे के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट ऑथरटी तुरंत अलर्ट मोड में आ गई। इमरजेंसी की घोषणा कर आपातकालीन लैंडिंग के लिए रूट क्लियर किया।मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद विमान कोलकाता पहुंच ही रहा था कि अचानक इंजन में खराबी आ गई। पायलट ने इंजन में खराबी की सूचना दी हवाई अड्डे के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट ऑथरटी तुरंत अलर्ट मोड में आ गई। इमरजेंसी की घोषणा कर आपातकालीन लैंडिंग के लिए रूट क्लियर किया।