Latest News

मुंबई: बीएमसी चुनावों के लिए मुंबई में चुनाव प्रचार पूरे जोरों पर पहुंच गया है। ठाकरे भाईयों से लेकर बीजेपी और शिंदे गुट के तमाम नेता वोटरों को अपने पाले में करने के लिए एड़ी चोटी एक कर रहे हैं। बीएमसी के वार्ड 2 से चुनाव लड़ रही बीजेपी कैंडिडेट तेजस्वी घोसालकर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि देवाभाऊ यानी सीएम देवेंद्र फडणवीस बीएमसी चुनावों की वोटिंग से पहले लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी महिलाओं को बड़ा सौगात देंगे। तेजस्वी ने एक इंस्टग्राम पोस्ट में कहा है कि उन्हें दिसंबर के साथ जनवरी महीने की किश्त एक साथ मिल जाएगी। ऐसे में लाडकी बहिणों के अकाउंट में सीधे 3,000 हजार रुपये आएंगे।

तेजस्वी घोसालकर ने क्या कुछ लिखा?

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी छोड़कर बीजेपी में आईं तेजस्वी दहिसर के पूर्व विधायक विनोद घोसालकर की बहू हैं। 2024 में तेजस्वी के पति अभिषेक की एक फेसबुक लाइव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तेजस्वी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि पता चला है कि दिसंबर और जनवरी दोनों महीनों की किश्तें (1,500-1,500 रुपये) यानी कुल 3000 हजार रुपये 14 जनवरी से पहले सभी योग्य लाभार्थी महिलाओं के अकाउंट में जमा कर दी जाएंगी। त्योहार उत्साह से भरा है। महायुति सरकार ने राज्य की हमारी प्यारी बहनों को उनकी किश्त जारी करेगी।

तेजस्वी का धनश्री कोलगे से मुकाबला

बीजेपी के टिकट पर दहिसर वार्ड नंबर 2 से महायुति की कैंडिडेट तेजस्वी घोसालकर के सामने ठाकरे ब्रदर्स की संयुक्त प्रत्यायाी धनश्री कोलगे हैं। वह शिवसेना यूबीटी की युवा सेना की पदाधिकारी हैं। तेजस्वी घोसालकर के पाला बदलने के बाद उनके ससुर उनके साथ नहीं हैं। वह उद्धव ठाकरे की पार्टी की उम्मीदवार धनश्री कोलगे के साथ हैं। अब देखना है इस वार्ड का नतीजा क्या रहता है।  

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement