Latest News

मुंबई : राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के महापौर पदों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। गुरूवार को नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल की अध्यक्षता में महापौर आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। यह आरक्षण अगले ढाई वर्षों के कार्यकाल के लिए लागू रहेगा। 29 में से 15 महानगरपालिकाओं में महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

मुंबई में सामान्य वर्ग का महिला महापौर बनेगा जबकि ठाणे में अनुसूचित जाति का महिला या पुरुष महापौर बनाया जा सकेगा। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए एक मात्र महापौर पद आरक्षित हुआ है। नियमों के अनुसार अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए अलग से पद आरक्षित नहीं होता। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 पद आरक्षित किए गए हैं, जिनमें से 2 पद अनुसूचित जाति (महिला) के लिए हैं।  

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement