Latest News

मुंबई :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान चांदीवली सीट में इस्तेमाल हुई ईवीएम मशीन की जांच 16-17 को होगी। कांग्रेस नेता नसीम खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने ईवीएम मशीन की जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच अगले सप्ताह होगी। यह कदम चुनाव परिणामों को चुनौती देने वाली याचिका के बाद उठाया गया है। राज्य चुनाव आयोग ने चांदिवली विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों को सूचित किया है, कि इस वर्ष की शुरुआत में बॉम्बे हाईकोर्ट न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का 16 और 17 अप्रैल को दो दिवसीय जांच की जाएगी। ईवीएम मशीन की जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा की जाएगी, जो कि बेंगलुरु स्थित ईवीएम निर्माता है। जांच नसीम खान की तरफ से लाए गए एक विशेषज्ञ और चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में होगी।

2024 में शिवसेना उम्मीदवार को मिली थी जीत

साल 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए थे। इन चुनावों में महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला था। चांदीवली सीट से शिवसेना उम्मीदवार दिलीप भाऊसाहेब लांडे को जीत मिली थी। उन्हें कुल 1,24,641 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के खान मोहम्मद आरिफ (नसीम) थे। उन्हें 1,04,016 वोट मिले थे। नसीम खान ने ही बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं।

2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था और सरकार बनाई। यहां बहुमत का आंकड़ा 145 सीट है। महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन ही सत्ता में है। 132 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं, शिवसेना 57 सीटे के सात दूसरे और एनसीपी 41 सीटे के साथ तीसरे स्थान पर है। ये तीनों ही पार्टियां सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा हैं। वहीं, विपक्ष में शिवसेना (यूबीटी) के पास 20 सीटें हैं। एनसीपी शरद पवार गुट के पास 10 और कांग्रेस के पास 16 सीटें हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement