Latest News

मुंबई : मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करोड़ों रुपए की ड्रग्स के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने करोड़ों रुपए की एमडीएमए टैबलेट्स बरामद करते हुए एक महिला ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह पहली बार है जब शहर में इतनी बड़ी मात्रा में एक्स्टेसी पिल्स एक साथ पकड़ी गई हैं।

क्राइम ब्रांच की एएनसी की घाटकोपर यूनिट ने खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के दौरान पुलिस को एक संगठित ड्रग्स नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार की गई 36 वर्षीय महिला टिटवाला (कल्याण) की रहने वाली है और वह इस ड्रग्स रैकेट की मुख्य सप्लायर के रूप में काम कर रही थी। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए।

छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 4056 एक्स्टेसी टैबलेट्स (कुल वजन 2030 ग्राम) बरामद की गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत लगभग 5 करोड़ 7 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इससे पहले भी आरोपी के पास से 104 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया था, जिसकी कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई थी। इस तरह कुल बरामदगी का आंकड़ा करीब 7 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी कामयाबी है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।


 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement