Latest News

गड़चिरोली : गड़चिरोली नकली नोट चलन में लाने का षड्यंत्र डिपॉजिट मशीन के चलते उजागर हुआ है। शहर के कारगिल चौक में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में हुआ यह मामला 15 मई को उजागर हुआ। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में । आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं बड़े रैकेट के संदेह के तहत पुलिस ने जांच शुरू की है। आरोपी का नाम मूलत चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी तहसील के हलदा निवासी प्रमोद टीकाराम कोवे (23) है। इस संदर्भ में बैंक आफ महाराष्ट्र के प्रबंधक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 11 मई को शाम के दौरान बैंक का कैश डिपाजिट यंत्र बंद होने की शिकायत लेखपाल नरहरी बोधेले ने की। इसके बाद जांच करने पर डिपाजिट के कच्चे में 100 रूपये के 21 नोट फंसे दिखाई दिए।

इन नोटों की पुष्टि करने पर वह नकली होने की बात स्पष्ट हुई। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय से पत्र व्यवहार कर इसका ब्यौरा जानने पर यह राशि प्रमोद टीकाराम कोवे के सांगली जिले के मिरज में होने वाले बैंक खाते में जमा होने की बात स्पष्ट हुई जिससे 15 मई को प्रबंधक अनासने ने गडचिरोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, कैया डिपाजिट करने के लिए एटीएम का पिन लगता है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement