मुंबई : डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने खास जानकारी मिलने पर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से आई एक महिला यात्री को रोका। उसके सामान की बारीकी से जांच और तलाशी के दौरान, डीआरआई अधिकारियों को विदेशी निशान वाले सोने के चार बार (टुकड़े) मिले, जिनका कुल वज़न 4,000 ग्राम था। अधिकारियों ने बताया कि यह सोना कथित तौर पर यात्री की पतलून के अंदर छिपाया गया था। ज़ब्त किए गए इस सामान की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है। यात्री को कस्टम्स एक्ट, 1962 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ़्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में शामिल तस्करी के बड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। इससे पहले 1 जुलाई को, डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस  के अधिकारियों ने दिल्ली के एक और सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। यह गिरोह पूर्वोत्तर क्षेत्र से दिल्ली तक विदेशी मूल का सोना लाने के लिए अलग-अलग ट्रेनों से कई कैरियर (वाहक) का इस्तेमाल करता था। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, डीआरआई ने लगभग 9 किलोग्राम विदेशी मूल का तस्करीका सोना, 42 किलोग्राम चांदी, लगभग 8.15 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा और 26.67 लाख रुपये की भारतीय मुद्राज़ब्त की है, साथ ही आठ लोगों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े जाने का जोखिम कम करने के लिए गिरोह ने कैरियर की आवाजाही को अलग-अलग समय पर रखा था। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वे दिल्ली के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में सोना पिघलाने की सुविधा चलाते थे।

 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement