मुंबई: मछली बिक्री विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर प्राइवेट कर्मचारी पर हमला
मुंबई : मुंबई के दादर इलाके में सड़क किनारे मछली बेचने को लेकर चल रहा विवाद हिंसक रूप ले लिया। सेनापति बापट मार्ग स्थित स्वराज्य को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले 35 वर्षीय निजी कंपनी कर्मचारी राज रामचंद्र पवार पर उनके घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, राज रामचंद्र पवार का स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों से बिल्डिंग के बाहर सड़क किनारे मछली बेचने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते कुछ लोगों ने उनके घर पहुंचकर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय राज पवार अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान हमलावर उनके घर पहुंचे और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। अचानक हुए हमले से परिवार के लोग भी घबरा गए और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। घटना के बाद घायल राज पवार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी चोटों की जांच की जा रही है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले के पीछे सड़क किनारे मछली बिक्री को लेकर चल रहा पुराना विवाद कारण हो सकता है। पुलिस अब पीड़ित और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है।