Latest News

मुंबई : दो करोड़ से ज्यादा आबादी वाली मायानगरी मुंबई और नवी मुंबई के बाद महाराष्ट्र में तीसरी मुंबई बसाने की तैयारी है. रायगड जिले में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अटल सेतु के करीब पनवेल, उरण और पेन विकास खंडों की करीब 324 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर ये नया शहर बसेगा. इसमें 104 वर्ग किमी तो सिर्फ आवासीय परियोजनाओं के लिए रखा गया है, जहां लोग अपने सपनों का घर बना सकेंगे. नवी मुंबई एयरपोर्ट, अटल सेतु, विरार मल्टी मॉडल कॉरिडोर से तो इसकी कनेक्टिविटी होगी. बुलेट ट्रेन और रैपिड रेल से भी ये इलाका जुड़ेगा.इसका बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए महाराष्ट्र विकास प्राधिकरण MMRDA 4 हजार करोड़ खर्च करेगा, जिसका डिटेल सामने आया है. रियल एस्टेट एक्सपर्ट ने इसे गेमचेंजर इन्फ्रा प्रोजेक्ट बताया है.

तीसरी मुंबई का मास्टर प्लान

तीसरी मुंबई का मास्टर प्लान तैयार हो रहा है. ये परियोजना करनाला-साई-चरनेर टाउनशिप कहलाएगी, जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है. इसे सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स पार्क, आईटी हब के साथ बड़ा बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे बड़ा टेक हब बनाने की तैयारी है. 

एयरपोर्ट को हाईस्पीड ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी

तीसरी मुंबई को हाईस्पीड ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी भी मिलेगी. यहां से देसी और विदेशी उड़ानें 24 घंटे मिलती हैं और ये मुंबई के छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डे का मजबूत विकल्प बनकर उभरा है. जब तीसरी मुंबई तैयार होगी तो सिलिकन वैली जैसे यह बड़े इंटरनेशनल सेंटर में आवाजाही का बड़ा साधन बनेगा. 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement