मुंबई मेट्रो ने इस बिल्ली को दे दी नौकरी! पद और काम जानकर आपके चेहरे पर आ जाएगी बड़ी सी मुस्कान
मुंबई : ट्रैफिक को देखते हुए कई बड़े सेलिब्रिटी मेट्रो में सफर करते हैं। पर अब उन पर एक नए अधिकारी की नजर होगी। ये अधिकारी एक प्यारी सी बिल्ली है जो मेट्रो कैंपस में ही रहती है। इसको अक्सर देखने वाले यात्रियों ने नौकरी देने की बात की थी। मुंबई मेट्रो में डेली सफर करने वाले रोजाना साथी यात्रियों से मिलें या न मिलें, वो एक बिल्ली से रोज मिलते हैं। ये बिल्ली हर यात्री पर नजर बनाए रखने का काम पाबंदी से करती है। इसलिए अब इसे मेट्रो में नौकरी ही दे दी गई है। इसकी पुष्टि खुद मुम्बई मेट्रो के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से की गई है।
स्टेशन का इंसपेक्शन है काम
फिर महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इस ट्वीट को देखते ही बिल्ली को पदभार दे दिया। ट्वीट में लिखा गया है कि बिल्ली को चीफ फेलाइन ऑफिसर की पोजीशन दी गई है। इसका काम स्टेशन का इंसपेक्शन करना है।
आते-जाते लोगों को देखना
आगे लिखा गया है कि इस बिल्ली का काम यहीं खत्म नहीं होता है। इसका काम आते-जाते लोगों पर ध्यान देना भी है। ये ठीक वहीं बैठती हैं, जहां इनको लोग देख सकें। फिलहाल इनकी परफॉर्मेंस परफेक्ट है।
सीएफओ का नाम
इस ट्वीट पर लोग खूब प्यार उड़ेल रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि इस सीएफओ का नाम रख दीजिए। एक यूजर ने बिल्ली को खाना देने की बात भी कही है। एक यूजर का कहना है कि इस प्यारे जानवर प्यार लुटाने के लिए शुक्रिया।