Latest News

नवी मुंबई। उरण परिसर में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। उरण पुलिस ने इस मामले में 20 वर्षीय युवक शुभम म्हात्रे के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के कॉलेज में पढ़ने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की नाबालिग लड़की से पहचान हुई थी और बाद में दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध बने। आरोप है कि इसके बाद युवक ने लड़की को अपने घर बुलाया, जहां उसके साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाए गए। घटना के कुछ दिनों बाद नाबालिग के पेट में दर्द होने लगा। परेशानी बढ़ने पर उसके माता-पिता उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकीय जांच के दौरान लड़की के करीब एक महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई ।नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement