योग्यता पर नहीं चलती इंडस्ट्री... एक्ट्रेस फातिमा सना शेख का बेबाक बयान, बताया किन मौकों पर भरती हैं हुंकार
मुंबई। दंगल और मेट्रो.. इन दिनों फिल्मों की अभिनेत्री फातिमा सना शेख जियो हाटस्टार पर हालिया प्रदर्शित वेब सीरीज हुकांर : द रोअर में पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आईं। बेबाक स्वभाव की फातिमा निजी हो या पेशेवर, दोनों ही मामले में हुंकार भरने यानी कि आवाज उठाने में पीछे नहीं रहती हैं। महिलावाद की पक्षधर फातिमा से उनके शो, सफर और योजनाओं पर बातचीत।
करियर नहीं, कहानी पर निर्णय
प्रोजेक्ट्स के चुनाव में अपनी सोच पर फातिमा कहती हैं, मेरी कभी ऐसी सोच नहीं रही है कि करियर के लिए क्या अच्छा होगा। अगर इस तरह सोचेंगे तो गलत निर्णय ही लेंगे। हां, अगर आप बड़ी उम्मीदों को दूर रखते हुए इस सोच के साथ आगे बढ़ते हैं कि फलां कहानी अच्छी है और इसका हिस्सा बनना चाहिए, तो बहुत अच्छा कर सकते हैं। इस शो में हम सभी के लिए बहुत कुछ था। हर किसी के अलग-अलग नजरिए हैं। उस हिसाब से मुझे लगा कि इस कहानी का हिस्सा बनना चाहिए।