Latest News

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी में भी भगवा का परचम लहरा रहा है। मुंबई की छह की छह सीटें एनडीए के खाते में जाती दिख रही हैं। कांग्रेस-एनसीपी उम्मीदवार सभी सीटों पर बीजेपी-शिवसेना के प्रत्याशियों से काफी पिछड़ चुके हैं। आइए डालते हैं सभी छह सीटों पर नजर... 

मुंबई नॉर्थ सीट 

मुंबई नॉर्थ सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। बॉलिवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर दूसरे नंबर पर रहीं। गोपाल ने उर्मिला को 4 लाख 64 हजार वोटों से पीछे छोड़ा। 

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल 

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर एनडीए ने जीत हासिल की है। बीजेपी उम्मीदवार पूनम महाजन ने कांग्रेस की प्रिया दत्त को 1 लाख 29 हजार से हराया है। पूनम महाजन को करीब 54 फीसदी वोट मिले हैं। 

मुंबई नॉर्थ ईस्ट 

मुंबई नॉर्थ ईस्ट सीट से बीजेपी के मनोज कोटक ने एनसीपी उम्मीदवार संजय दिना को 2 लाख 26 हजार वोटों से हराया है। कोटक को 56 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने वोट दिया। 

मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट 

मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरूपम हार गए हैं। शिवसेना के गजानन किर्तिकर ने निरूपम को 2 लाख 51 हजार वोटों से हराया। चुनाव से ठीक पहले मुंबई में पार्टी की कमान संजय निरूपम से लेकर देवड़ा को दे दिया गया था। 

मुंबई साउथ सेंट्रल सीट 

मुंबई साउथ सेंट्रल सीट पर भी यूपीए गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। शिवसेना के राहुल रमेश शेवाले कांग्रेस के एकनाथ एम गायकवाड़ से 1 लाख 51 हजार वोटों से हराया। 

मुंबई साउथ सीट 

मुंबई साउथ सीट से शिवसेना के अरविंद गनपत सावंत मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को हरा दिया है। सावंत करीब 53 फीसदी वोट शेयर के साथ 1 लाख वोटों से जीते हैं। देवड़ा को मुंबई में पार्टी की कमान दी गई थी और उम्मीद की गई थी कि पार्टी उनके नेतृत्व में इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन वह अपनी सीट भी नहीं बचा पाए।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement