Latest News

केंद्रीय मंत्री स्मृत‍ि ईरानी सोशल मीड‍िया पर काफी एक्ट‍िव रहती हैं. सोशल मीडिया पर फनी मीम्स शेयर करने के साथ-साथ स्मृत‍ि कई बार अपना भी मजाक बनाने से परहेज नहीं करती हैं. बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने वाली स्मृत‍ि ईरानी सोशल मीडि‍या पर बिंदास अंदाज में नजर आती हैं. हाल ही में स्मृत‍ि ईरानी ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने वजन का भी मजाक उड़ाया है. स्मृत‍ि ईरानी ने अपनी करीबी दोस्त बीजेपी सांसद दर्शना जारदोश संग एक पुरानी और नई तस्वीरों शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन ल‍िखा है. स्मृत‍ि ईरानी ने अपने बढ़े वजन पर हंसते हुए ल‍िखा- क्या से क्या हो गया, देखते देखते.  स्मृत‍ि ईरानी की वायरल हो रही तस्वीर को 54 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. तस्वीर पर यूजर्स स्मृत‍ि के ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं. वैसे ये पहला मौका नहीं है जब स्मृत‍ि ने ऐसी तस्वीर शेयर की है. इससे पहले स्मृत‍ि के साथ एकता कपूर ने एक फोटो शेयर की थी. ये काफी वायरल हुई थी. एकता ने बताया था कि स्मृति ईरानी मन्नत पूरी होने के बाद 14 किमी नंगे पांव चलकर स‍िद्ध‍िव‍िनायक गई थीं. 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement