Latest News

ठाणे, भिवंडी के कांग्रेसी नगरसेवक मनोज म्हात्रे की हत्या मामले के फरार एक आरोपी को पुलिस की अपराध शाखा यूनिट १ ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। . बताते हैं कि भिवंडी के कांग्रेसी नगर सेवक मनोज म्हात्रे को १४ फरवरी २०१७ की रात पहले गोली मारी गयी उसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद पुलिस ने उनके चचेरे भाई समेत ७ लोगों को आरोपी बनाया था। हत्या की घटना के बाद पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया जा रहा था। नारपोली पुलिस थाने में दर्ज हत्या व मकोका के तहत दर्ज मामले में वांटेड आरोपी उदयभान उर्फ गुड्डू रामावत सिंह के मूलगाँव उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में रहने की जानकारी नारपोली पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक मालोजी शिंदे को मिली। उन्होंने उक्त जानकारी अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे को दी। ठाकरे का दस्ता लखनऊ एटीएस सहायक आयुक्त पी के मिश्रा, निरीक्षक अंजनी तिवारी ,एस आई ज्ञानेंद्र राय व उनके स्टाफ की मदद २२ जून की तड़के ४ बजे कारेबन गाँव थाना जयसिंहपुर क्षेत्र पहुंचा और उदयभान सिंह को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जांच सहायक आयुक्त एन. टी. कदम कर रहे हैं।.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement