शादी में जाने को लेकर मां-पिता के बीच झगड़ा हुआ तो बेटा अपने सौतेले पिता से भिड़ गया। धक्कामुक्की और हाथापाई के बाद उसने अपने दांतों से पिता का कान काटकर अलग कर दिया। पीड़ित ने लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर सौतेले बेटे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जिला अस्पताल में घायल का मेडिकल और उपचार कराया। यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर का है। 

लिसाड़ीगेट क्षेत्र के मजीद नगर निवासी मतलूब ने करीब सात वर्ष पूर्व श्यामनगर निवासी फरजाना से दूसरी शादी की है। शनिवार को परिवार को एक शादी में जाना था। शादी में जाने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी। दोनों की कहासुनी देख फरजाना का 19 वर्षीय बेटा फरमान सौतेले पिता से भिड़ गया। दोनों में हाथापाई हुई। अचानक फरमान ने पिता के कान पर दांत गड़ा दिये। फरमान ने तब तक पिता का कान नहीं छोड़ा जब तक कान का ऊपरी हिस्सा अलग नहीं हो गया। कान कटते ही मतलूब लहुलूहान हो गया और चिल्लाने लगा। 

पिता का कान काटकर अलग करने के बाद फरमान मौके से भाग गया। पत्नी और अन्य लोगों ने मतलूब के कान का हिस्सा ढूंढा, लेकिन कान का हिस्सा नहीं मिला। लहूलुहान हालत में मतलूब लिसाड़ीगेट थाने पहुंचा और बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का उपचार कराया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement