Latest News

महाराष्ट्र में भारी बारिश से जबरदस्त तबाही की खबर है। भारी बारिश से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सिर्फ मंगलवार रात में तीन जगह दीवारें गिरी हैं। इन तीनों घटनाओं में 22 लोगों की मौत हुई है। दीवार गिरने की घटना मलाड ईस्ट, कल्याण और पुणे में हुई है। मलाड ईस्ट में 14 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कल्याण में एक स्कूल की दीवार 2 घरों पर गिरी जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है, पुणे में सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हुई है। जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये घटनाएं आधी रात के आस-पास की हैं। पुणे में हादसा रात को करीब 1 बजकर 15 मिनट पर हुआ। फिलहाल तीनों जगह राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है।ताजा जानकारी के मुताबिक मलाड इस्ट के पिंपरी पाड़ा में मूसलाधार बारिश की वजह से एक दीवार गिर गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है.इन्हें भारी बारिश के बीच कचड़े से निकाला जा रहा है. NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. लेकिन मुंबई में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. घायलों को जोगेश्वरी के ट्रमा सेंटर और कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों के पहंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों को बचायासरी घटना

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement