46 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक
मुंबई: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले राष्ट्रपति पुलिस पदक की बुधवार को घोषणा की गई। महाराष्ट्र के कुल 46 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा की गई। इनमें पांच लोगों को विशिष्ट सेवा के लिए तथा 41 लोगों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से हर साल देश के पुलिसकर्मियों के शौर्य के लिए पुलिस पदक देने की घोषणा की जाती है। इस साल कुल 946 पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की गई।
देश के 89 पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई, इनमें पांच महाराष्ट्र के हैं। इनमें रामचंद्र शिवाजी जाधव, सहायक पुलिस आयुक्त, पिंपरी चिंचवड, पुणे पुलिस आयुक्तालय। राजाराम रामराव पाटिल, पुलिस उप अधीक्षक, एसडीपीओ करवीर विभाग, कोल्हापुर। मिलिंद भिकाजी खेतले, सहायक पुलिस आयुक्त, साकीनाका विभाग, पंचकुटीर पवारवाडी जेवी लिंक रोड, पवई, मुंबई। हरिश्चंद्र गोपाल काले, सहायक पुलिस आयुक्त, राज्य रिर्जव पुलिस दल गट-2, पुणे तथा मारुति कलप्पा सूर्यवंशी, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक, जिला विशेष शाखा, कोल्हापुर शामिल हैं।