Latest News

नालासोपारा: आचोले रोड स्थित एक कपड़े की दुकान की छत तोड़कर 1 लाख नकदी सहित लाखों रुपये के कपड़े चोरी कर फरार हो गए। जाते-जाते चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे डीवीआर साथ ले गए। जानकारी के अनुसार, मदन कुमावत की आचोले रोड स्थित आत्माबल्लभ सोसायटी के बाहर एंटीक जेंट्स कॉर्नर कपड़े की दुकान है। अज्ञात चोर दुकान के पीछे से छत पर चढ़े और दुकान में प्रवेश किया। चोरों ने दुकान में काफी तोड़-फोड़ करने के बाद 1 लाख नकदी, लगभग दो लाख के कपड़े व सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर चोरी कर लिया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement