Latest News

मुंबई : दक्षिण मुंबई में हुए डोंगरी इमारत हादसे की यादें लोगों के जेहन से उतरी तक नहीं थी कि शुक्रवार को दो इमारत ढह गई। इन दो हादसों में करीब ५ लोग घायल हो गए हैं। इन इमारतों के ढह जाने के बाद से दक्षिण मुंबई के लोगों में दहशत छाई हुई है। मॉनसून के समय में दक्षिण मुंबई की इमारतों के बार-बार ढहने से वहां के मकान मलबे में तब्दील होने लगे हैं।
बता दें कि शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में सीपी ऑफिस के सामने लोकमान्य तिलक मार्ग पर स्थित एक ६ मंजिला इमारत ढह गई। यह इमारत सुबह तकरीबन १० बजकर ४५ मिनट पर ढही, जिसके तुरंत बाद इसकी सूचना मनपा के दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। इस हादसे के करीब एक घंटे बाद ही भिंडी बाजार में तीन मंजिला मुबारक नामक इमारत के पीछे कुछ हिस्सा ढह गया। फोर्ट हादसे में करीब पांच लोग घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि भिंडी बाजार इमारत हादसे में वहां फंसे लोगों को दमकल विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला। इन हादसों के करीब १० दिन पहले ही पुलिस आयुक्तालय कार्यालय से थोड़ी दूरी पर ही इसी तरह इमारत का पीछे का पूरा हिस्सा ढह गया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इन हादसों के बाद दक्षिण मुंबई की पुरानी इमारतों में रहनेवाले लोगों के बीच दहशत व्याप्त है। इससे पहले १६ जुलाई को डोंगरी की केसरबाई इमारत ढह गई थी, जिसमें मृतकों की संख्या १४ थी और घायलों की संख्या ८ थी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement