मुंबई : प्रसिद्ध उद्योग पति एवं भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा की संपत्ति में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। दस साल पूर्व लोढा की संपत्ति मात्र 68 करोड़ थी जो अब ४४१ करोड़ पार कर  चुकी है। जबकि डॉन से नेता बने अरुण गवली की बेटी की संपत्ति दो करोड़ पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा ने अपना पर्चा दाखिल करते हुए  अपनी कुल संपत्ति ४४१ करोड़ के करीब दिखाई है जिसमें 15 करोड़ रुपए का सोना चांदी और मात्र 14 लाख रुपए की गाड़ी बताई है। मलबार हिल विधान सभा से तीसरी बार चुनाव  लड़ रहे भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा ने 2009 के विधान सभा चुनाव में 34 करोड़ चल और 34 करोड़ अचल कुल 68 करोड़ अपनी संपत्ति दिखाई थी। और उसमे 7  करोड़ कर्ज भी दिखाया था, जबकि 2014 के चुनाव में संपत्ति बढ़कर 200 करोड़ पहुंच गई थी। राजस्थान के जोधपुर से लॉ की पदवी लेने वाले लोढा ने अपने नाम पर 131 करोड़  66 लाख और पत्नी के नाम 110 करोड़ 71 लाख की और अपने परिवार पर 10 करोड़ 22 लाख ऐसा कुल 252 करोड़ 59 लाख रुपए की चल संपत्ति बताई है वहीं 229 करोड़ 37  लाख की अचल संपत्ति बताई है। लोढा के पास कुल लगभग ४४१ करोड़ की संपत्ति है और 14 लाख की जगुआर गाड़ी है। डॉन से नेता बने अरुण गवली की लड़की जो कि अखिल  भारतीय सेना से भायखला विधान सभा से चुनाव में कूदी हैं उन्होंने अपनी संपत्ति 2 करोड़ रुपया बताई है। गीता गवली ने खुद को एक करोड़ 20 लाख की संपत्ति की मालकिन  बताते हुए कहा है कि उनके पति के पास भी 82 लाख 87 हजार 581 रुपए की संपत्ति है। जबकि दोनों पर 10-10 लाख रुपए का कर्ज भी है। गीता गवली के पास ने 4 लाख रुपया  नगद जबकि 750 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 22 लाख 50 हजार है, जबकि पति के पास 350 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 10 लाख 50 हजार है। गीता गवली के पास 27 लाख  और उनके पति के पास 54 लाख का फिक्स डिपॉजिट भी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement