Latest News

सिंगापुर: भारतीय मूल के सिंगापुरी न्यायाधीश कन्नन रमेश को ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया ने सल्तनत के उच्चतम न्यायालय में न्यायिक आयुक्त नियुक्त किया है. रमेश (54) को दो वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है. वह सिंगापुर के उच्चतम न्यायालय में पूर्णकालिक न्यायाधीश के पद पर भी बने रहेंगे.
रमेश ने कहा, “ब्रुनेई दारुस्सलाम न्यायपालिका के सदस्य के तौर पर आमंत्रित किये जाने से मैं कृतज्ञ हूं. एक एक सम्मान और विशेषाधिकार है...” स्ट्रेट टाइम्स की खबर के मुताबिक न्यायिक आयुक्त के रूप में रमेश हर वर्ष लगभग एक महीना यहां गुजारेंगे और वाणिज्यिक मामलों तथा कुछ दीवानी मामलों के फैसलों को देखेंगे तथा लिखेंगे. ब्रुनेई के उच्चतम न्यायालय में सभी अंशकालिक न्यायाधीश को न्यायिक आयुक्त कहा जाता है.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement