Latest News

पुणे:  महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने कथित दो कथित बाबाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए दोनों बाबा बाप-बेटे हैं. दोनों पर आरोप है कि वे अपने दफ्तर (मठ) में आने वाली सैकड़ों महिलाओं को पीड़ा से कथित रूप से छुटकारा दिलाने के बहाने उनसे अश्लील हरकत करवाते थे. और इस दौरान वे उनकी तस्वीरें भी मोबाइल में कैद कर लेते थे. इसके बाद ये पाखंडी महिलाओं को ब्लैकमेल करते थे. मठ में आने वाली 69 उम्र की एक महिला ने इस बात का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक ये सिलसिला सालों से चल रहा था. कुछ महिलाओं ने आरोपी बाबाओं की शिकायत पुलिस से की थी. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस की गिफ्तारी से पहले महिला संगठनों की कुछ कार्यकर्ताओं ने दोनों बाप-बेटे की जमकर पिटाई की. आरोपी बेटे की महिलाओं ने न सिर्फ पिटाई की, बल्कि काली स्याही से उसका मुंह भी काला कर दिया. दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है. एफआईआर में लिखा है के दोनों बाप बेटे पर आरोप है कि इन्होंने पीड़िता को को गुमराह किया, अश्लील तस्वीरें खिंची और महिलाओं का महिलाओं के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने को कहा. इन दोनों ने इसकी तस्वीरें खींची और फिर महिलाओं को ब्लैकमेल किया. आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज हुआ है. 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement