Latest News

नई दिल्ली | प्रेम नगर, नजफगढ़ में किराए पर रह रहे एक युवक ने घरेलू झगड़े के दौरान सोमवार को दुपट्टे से गला घोटकर पत्नी सुनीता की हत्या कर दी। हत्या के कुछ देर बाद आरोपी युवक नारद खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने जुर्म कबूल लिया।

सुनीता पति नारद और दो बच्चों के साथ नजफगढ़ के प्रेम नगर इलाके में किराये पर रहती थी। सुनीता घरों में खाना बनाने का काम करती थी और नारद मजदूरी करता है। 4 नवंबर को छावला थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला बेहोश हालत में फर्श पर पड़ी मिली। उनके गले में चुन्नी बंधी हुई थी। पास में सब्जी काटने वाला टूटा हुआ चाकू और टूटी हुई चूडियां मिलीं। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। क्राइम टीम ने भी मौके का मुआयना किया।

थाने में आत्मसमर्पण : पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही रही थी कि इसी बीच आरोपी नारद नजफगढ़ थाने पहुंच गया। मामला छावला थाने से जुड़ा था, इसलिए आरोपी को छावला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement