भिवंडी के गोदाम बंद रहने से मजदूरों को दिक्कत
भिवंडी: एमएमआरडीए के अंतर्गत भिवंडी शहर सहित ग्रामीण इलाके में ग्रीनजोन में आने वाले निर्माणों पर की जा रही तोड़क कार्रवाई के विरोध में नागरी हक्क संघर्ष समिति ने गोदाम दो दिन के लिए बंद किए हैं। दूसरे दिन बुधवार को भी गोदाम बंद रहने से दिहाड़ी मजदूरों को दिक्कत हुई। इस दौरान पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने कड़ा बंदोबस्त किया था। बता दें कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद एमएमआरडीए के अंतर्गत आने वाले भिवंडी शहर सहित ग्रामीण इलाके के ग्रीनजोन में हुए आवासीय एवं व्यवसायिक निर्माण को तोड़ा जाना है। न्यायालय के आदेश पर भिवंडी शहर के भादवड एवं पोगांव सहित ग्रामीण इलाकों में भारी पुलिस बंदोबस्त के साथ निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई थी, लेकिन विरोध के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। एशिया के सबसे बड़ा गोडाउन हब के बंद हो जाने के कारण हजारों लोगों के सामने रोजगार की समस्या उतपन्न हो गई है।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.