Latest News

ठाणे : धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के मामले में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी आम लोगों को कथित तौर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसा रहे थे। साथ ही साथ ये लोग हिंदू देवी-देवताओं की आलोचना भी कर रहे थे। तीनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नापोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी रविवार को भिवंडी नगर में कुछ लोगों के समूह के पास पहुंचे और हिंदू देवी-देवताओं की आलोचना करने लगे। बाद में आरोपियों ने समूह को कथित तौर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने समूह के सदस्यों से कहा कि अगर वे समाज में धर्म परिवर्तन के संदेश का प्रसार करते हैं तो उन्हें उचित इनाम दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि समूह के एक सदस्य ने बाद में पुलिस के समक्ष इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गजेंद्र मारुति देवनूर (26), अजय गौतम और अमर वदवाव के तौर पर की गई। अधिकारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement