Latest News

मुंबई : साल 2020 में मुंबई में महिलाओं सहित सभी नागरिक खुद को और ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। मुंबई पुलिस ने पिछले साल कई ऐसे प्रॉजेक्टों पर काम शुरू किया, जिन पर अमल इस साल होगा। इनमें सबसे खास है- 1200 ऐसे सुनसान स्पॉट्स की शिनाख्त करना, जहां शाम के बाद अंधेरे से महिलाओं की सुरक्षा को खतरा रहता है।
जॉइंट सीपी विनॉय चौबे ने एनबीटी से कहा, ‘हम सुनसान इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। वहां स्ट्रीट लाइट्स भी बढ़ाई जा रही हैं। पुलिस 100 से ज्यादा जगहों पर पैनिक बटन लगाएगी। कोई भी महिला या लड़की किसी भी तरह का खतरा होने पर इस बटन को दबाकर सीधे कंट्रोल रूम से कनेक्ट हो जाएगी। उसकी लोकेशन पता चलने के चंद मिनटों के भीतर सबसे पास मौजूद पुलिस वैन उस तक पहुंच जाएगी। फिलहाल पुलिस अधिकतम 7 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचती है। नए साल में यह समय और भी कम किए जाने का लक्ष्य है।’
उन्होंने बताया, ‘नए साल में मुंबई में 5,600 और सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे। मुंबई में 5,200 सीसीटीवी कैमरे पहले से हैं। दस हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे होने के बाद अपराध रोकने में बहुत मदद मिलेगी।’



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement