Latest News

मुंबई : बेस्ट परिवहन द्वारा बुधवार से ए-217 रूट पर दादर (पूर्व) रेलवे स्टेशन से केईएम अस्पताल के लिए मिनी एसी बस सर्विस शुरू की गई है। इस रूट की पहले सेवा सुबह 6:50 बजे और आखिरी सेवा रात 10:40 बजे रवाना होगी। बेस्ट द्वारा अब तक 25 रूट पर 166 एसी बसें चलाई जा चुकी हैं। बेस्ट द्वारा बताया गया है कि फीडर रूट के तौर पर इन मिनी एसी बसों को चलाया जा रहा है। भविष्य में और एसी बसें बेस्ट को मिलने वाली हैं। फिलहाल, चर्चगेट, सीएसएमटी, दादर, अंधेरी, वडाला से फीडर सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। इन सेवाओं से शेयर ऑटो-टैक्सी वालों पर प्रभाव पड़ा है। कई स्टेशनों पर ऑटो-रिक्शा वालों की मनमानी से भी इससे राहत मिलेगी। बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने बेस्ट के उत्थान के साथ ही फीडर रूट पर यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने का लक्ष्य बनाया है। इसी क्रम में, मिनी एसी बसें लाई जा रही हैं, ताकि स्टेशन से उतरने के बाद लोग सीधे ऑफिस या घर तक आरामदायक सफर कर सकें।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement