Latest News

पानीपत में अंतरजातीय विवाह करने की सजा युवक के पूरे परिवार को मिली। दबंगों ने पहले तो परिवार को जमकर पीटा। पंचायत ने पीड़ित को बिरादरी से बाहर करने और गांव छोड़कर जाने का फरमान सुना दिया गया। इसके बाद जब पूरा परिवार गांव छोड़कर चला गया तो उनके घर में आग लगा दी। भाजपा नेता पर भी आरोप लगाए गए हैं। बबैल गांव में अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक के पिता,भाई और मौसा की युवती पक्ष वालों ने पिटाई कर दी। इसके बाद परिवार गांव से पलायन कर गया। इसके 20 दिन बाद तेल डालकर उनके घर में आग लगा दी। आग लगाने का आरोप भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और अन्य चार युवकों पर है। वहीं आरोपित पक्ष का कहना है कि आरोप निराधार है। दूसरी जाति की लड़की से शादी करना लड़के के परिवार को महंगा पड़ गया। पंचायत ने उसके पिता को तुगलकी फरमान सुना दिया। जिसके बाद लड़के के पिता को परिवार के समेत गांव छोड़ना पड़ा। इस दौरान उसके घर में आग लगा दी गई। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement