वसई: 4 महीने पर डॉक्टर पर मामला दर्ज
वसई: एक नर्सिंग होम में 16 वर्षीय किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक लड़की के परिजन ने आरोप लगाया था कि डॉक्टरों की लापरवाही से उनकी बेटी की मौत हुई है। चार महीने बाद पुलिस ने नर्सिंग होम के मुख्य डॉक्टर पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, वसई (पश्चिम) के साई नगर स्थित महावीर महल निवासी काजल वरुण चौधरी को 19 सितंबर की दोपहर काजल को मामूली बुखार व सिरदर्द की शिकायत हुई। परिजन ने उसे दीनदयाल नगर स्थित प्रकाश नर्सिंग होम के डॉक्टर प्रकाश नारायण शिंदे को दिखाया। शिंदे ने लड़की को एडमिट करने की बात कही और दूसरे दिन लड़की की मौत हो गई।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.