Latest News

क्षेत्र के लोटन-ठोठरी मार्ग स्थित चनरैया गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक से कट्टे के बल पर बाइक छीन ली। इस दौरान फायरिंग भी की। बाइक छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। इसके बाद बांधकर पीटा। सूचना पर पहुंची लोटन कोतवाली पुलिस को ग्रामीणों ने सौंप दिया। दोनों बदमाश महरागंज जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। मामला, सिद्धार्थनगर जिले का है।मोहाना थाना क्षेत्र के भरमी गांव निवासी संदीप की लोटन कोतवाली के स्थानीय कस्बे में मोबाइल शॉप चलाता है। संदीप के मुताबिक शनिवार की सुबह बाइक से दुकान पर आ रहा था, अभी लोटन कोतवाली क्षेत्र के चनरैया गांव के पास पहुंचा था कि पहले से मौजूद दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और बाइक छीनने की कोशिश की। विरोध किया तो फायरिंग करते हुए बाइक लेकर भाग निकले।इसके बाद युवक ने मामले की जानकारी गांव निवासी राहुल सिंह को देते हुए बताया कि बदमाश बाइक  छीनकर गांव की तरफ भागे है। मामले की जानकारी लगते ही लोग सड़क पर खड़े हो गए। इसके बाद गांव के पास रोकते हुए पकडने की कोशिश की तो एक बदमाश ने राहुल पर फायर झोंक दिया। गोली राहुल के कान को छूकर निकल गई। इसी बीच गांव के और लोग भी पहुंच गए और घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद पिटाई करते हुए बांध दिया। इसके साथ ही मामले की जानकारी लोटन पुलिस को दी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सुखदेव बेलदार और प्रदीप निवासी रामनगर बैद्य थाना पनियरा जिला महराजगंज के रूप में की गई। इनके पास से दो कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया है। दोनों पर केस दर्ज करके जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी थी। कोतवाल लोटन अवधनरायन यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ गोरखपुर व महराजगंज जिले में भी मुकदमा दर्ज है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement