Latest News

करीब एक महीने पहले 17 साल की लड़की को भगाकर ले गए युवक ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी। पहले किशोरी को अगवा कर ले गया फिर उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाया। इतना ही नहीं उसी वीडियो किशोरी के पिता के मोबाइल पर भेजकर हैवानियत खुद द्वारा किए जाने का प्रमाण भी दिया। पुलिस ने आरोपित को अर्जुन चौहान को उसी वीडियो के आधार पर असम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक पिपराइच इलाके की रहने वाली किशोरी को बहला कर बेला कांटा नथुवां गांव का रहने वाला अर्जुन चौहान 31 दिसंबर को लेकर भाग गया। बेटी को इसका पछतावा हुआ तो उसने रास्ते से पिता को इसकी जानकारी दे दी। पिता ने थाने में सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई।
पिता की सूचना पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी लेकिन आरोपित का कहीं कोई पता नहीं चल रहा था। इसी बीच कुछ दिन पहले पिता के मोबाइल किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो आरोपित अर्जुन ने भेजा। यह देखते ही पिता के होश उड़ गए। पिता तुरंत ही वीडियो लेकर थाने पहुंच गए और विवेचक संजय सिंह यादव से संपर्क किया। वीडियो को जिस नंबर से भेजा गया था उसकी जांच कर पुलिस असम पहुंच गई और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा है। विवेचक ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement