Latest News

मुरादाबाद : संभल जिले के असमोली थाना इलाके में युवक ने गन्ने के खेत में युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली और दोबारा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इनकार करने पर आरोपी ने युवती की वीडियो निकाह होने से पहले वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने पर दूल्हे ने निकाह से इनकार कर दिया। युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को सालभर पहले युवक ने बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली थी। आरोपी युवक पीड़िता को वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दोबारा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। घटना के बारे में परिजनों को बताने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी थी। वीडियो वायरल होने के डर से पीड़िता ने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी थी।
14 मार्च को मुरादाबाद जिले में मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से युवती का निकाह होना था लेकिन निकाह से पहले ही आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो वायरल कर दी। युवती की अश्लील वीडियो उस युवक तक भी जा पहुंची जिससे युवती की शादी होनी थी। होने वाली पत्नी की अश्लील वीडियो वायरल देख दूल्हे ने निकाह करने से इनकार कर दिया। शादी टूटने के बाद युवती के परिवार में बखेड़ा खड़ा हो गया। युवती ने परिजनों को सारी बात बताई तो आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की बात तय की गई। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव हाजीपुर निवासी जीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement