Latest News

कोरोना वायरस के तीसरी स्टेज की एंट्री राजस्थान में सबसे पहले भीलवाड़ा जिले में हो चुकी है। कोरोना वायरस की वजह से भीलवाड़ा पर अब पूरी दुनिया की निगाहें है। भीलवाड़ा अब देश का सबसे खतरनाक जिला बन गया है, जहां 13 कोरोना पॉजीटिव मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा 150 से अधिक सण्डिगड़ों की रिपोर्ट आना बाकी है।

  जिले के 5392 लोग होम आइसोलेशन में हैं, इसके साथ ही उनके घरों पर पुलिस पहरा है ताकि इनसे कोई मिल न सके। 38 संदिग्ध अस्पताल में भर्ती है। देश में सर्वाधिक कोरोना वायरस के मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। इनमें सर्वाधिक मुंबई के हैं। मुंबई की आबादी 2011 के अनुसार 1।84 करोड़ है।यहां 74 पॉजीटिव मामले दर्ज किए गए हैं। भीलवाड़ा शहर की जनसंख्या 2011 के मुताबिक, चार लाख है। यहां 13 पॉजीटिव केस मिले है। जनसंख्या के हिसाब से यदि आंकलन किया जाए तो देश में सबसे अधिक रोगी भीलवाड़ा में है।

भीलवाड़ा की 24 लाख की आबादी में से अब तक 10 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। सबसे चिंताजनक है कि 13 में से 12 लोग डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ हैं जो पांच हजार से अधिक लोगों के संपर्क में आए हैं। अगर यही स्थिति रही तो भीलवाड़ा में स्थिति बेहद ख़ौफनाल हो सकती है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement