Latest News

मुंबई : दसवीं कक्षा के भूगोल विषय की परीक्षा न लेकर औसतन अंक देकर छात्रों को उत्तीर्ण करने का संकेत शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दिया है। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण दसवीं कक्षा की भूगोल की परीक्षा आगे के लिए टाल दी गई गई थी। दसवीं कक्षा का यह आखिरी पेपर था। बढ़ते लॉकडाउन के कारण भाजपा विधायक व पूर्व वित्त मंत्री मुनगंटीवार ने औसतन अंक देकर विद्यार्थियों को पास करने की मांग की थी। इस पर स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है। राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे व राज्य सरकार की उपाय योजना के चलते दसवीं के अंतिम पेपर भूगोल को आगे बढ़ा दिया गया था। ताजा हालात को देखते हुए 31 मार्च के बाद परीक्षा लेने का फैसला शिक्षा विभाग ने किया था।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement